
हिजबुल्ला के इजराइल पर हमले के बाद लेबनान में इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अमेरिका व इजराइल द्वारा ईरान को निशाना बनाकर शुरू किए गए हवाई हमलों के बाद हिजबुल्ला के संघर्ष में कूदने तथा इजराइल की ओर से जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ गया है।
Published: undefined
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में 149 लोग घायल भी हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार मृतकों में से करीब दो-तिहाई दक्षिणी लेबनान के थे।
इस बीच कुवैत में जारी हमलों के मद्देनजर अमेरिका ने वहां मौजूद अमेरिकियों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्हें घर के अंदर रहने को कहा। उसने कहा, “दूतावास न आएं।” हालांकि, चेतावनी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined