दुनिया

फ्रांस में पेंशन सुधार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, रेलवे, स्कूल और ऊर्जा क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित, लगभग ठप

देश के आधे शिक्षक हड़ताल में शामिल रहे। वहीं पेरिस में तीन हाई-स्पीड ट्रेनों में से केवल एक चली और केवल दो चालक रहित मेट्रो लाइन पर परिचालन हुआ। राज्य के स्वामित्व वाले ईडीएफ के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद बिजली उत्पादन में भी कमी देखी गई।

फोटोः GettyImages
फोटोः GettyImages 

फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 से बढ़ाकर 64 करने की योजना के खिलाफ देशव्यापी विरोध शुरू हो गया है। इस योजना के खिलाफ हड़ताल के कारण मंगलवार को फ्रांस में परिवहन, स्कूल और ऊर्जा क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए और इन क्षेत्रों में काम लगभग ठप हो गया।

Published: undefined

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हड़ताल में भाग लेने वाली आठ यूनियनों ने दावा किया कि देश के आधे शिक्षक हड़ताल में शामिल हुए थे। वहीं पेरिस में तीन हाई-स्पीड ट्रेनों में से केवल एक ही चली और केवल दो चालक रहित मेट्रो लाइनें सामान्य रूप से चल रही थीं। राज्य के स्वामित्व वाले ईडीएफ के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद बिजली उत्पादन में भी कमी की सूचना मिली है।

Published: undefined

बीबीसी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की रेनेसंस पार्टी के एक सांसद क्रिस्टोफर वेसबर्ग के हवाले से कहा कि किसी भी तरह का सुधार जो लोगों को लंबे समय तक काम करने के लिए कहे वह अप्रिय होगा, लेकिन हम इसी सुधार के आधार पर चुने गए हैं और सुधार हमारी सरकार की प्राथमिकता में है।

Published: undefined

क्रिस्टोफर वेसबर्ग ने आगे कहा कि फ्रांस में एक यूनिवर्सल सिस्टम है जिसे अपने लिए भुगतान करना पड़ता है। यदि यह कमजोर हो रहा है, तो किसी प्वाइंट पर, लोग अपनी पेंशन खो देंगे। रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन में 65 और यूके में 66 की तुलना में फ्रांस में सेवानिवृत्ति की आयु कम है। लेकिन नई योजना में सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने का चौतरफा विरोध सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • 'सुप्रीम कोर्ट से जांच, ट्रस्ट भंग हो', राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने RSS-BJP पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट छोड़ा

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन