
प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ संयुक्त विपक्ष द्वारा दायर अविश्वास प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए पाकिस्तान नेशनल असेंबली (एनए) का बहुप्रतीक्षित सत्र 28 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने संसदीय परंपराओं का हवाला देते हुए सत्र को 28 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया।
Published: 25 Mar 2022, 4:33 PM IST
कैसर ने शुक्रवार के सत्र को स्थगित करने की घोषणा करने से पहले कहा, "इससे पहले, साथी सांसदों के निधन के कारण नेशनल असेंबली को सत्र 24 बार स्थगित हो चुका है।"
Published: 25 Mar 2022, 4:33 PM IST
संयुक्त विपक्ष के खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सफलता के लिए आवश्यक संख्या का समर्थन प्राप्त करने के दावों के बीच, नेशनल असेंबली सचिवालय द्वारा गुरुवार रात 41 वें सत्र के लिए 15 सूत्री एजेंडा जारी किया गया था।
Published: 25 Mar 2022, 4:33 PM IST
विपक्ष ने 8 मार्च को प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था और नेशनल असेंबली सत्र बुलाने के लिए अनुच्छेद 54 (3) के अनुसार 14 दिन की संवैधानिक समय सीमा 21 मार्च को समाप्त हो गई थी।
प्रस्ताव के अनुसार, "इस सदन का विचार है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अधिकांश सदस्यों का विश्वास खो दिया है, इसलिए उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 25 Mar 2022, 4:33 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 25 Mar 2022, 4:33 PM IST