दुनिया

शहबाज सरकार पर भारी पड़े इमरान, सुप्रीम कोर्ट ने रिहा किया, कल हाईकोर्ट में होगी पेशी

इमरान खान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह भविष्य के लिए उदाहरण पेश करने का समय है। कोर्ट ने कहा था कि हम पाकिस्तान को जेल नहीं बनने देंगे।

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को रिहा किया
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को रिहा किया फोटोः सोशल मीडिया

पाकिस्तान में जारी हिंसा और आगजनी के बीच देश की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद इमरान खान को जेल से रिहा कर दिया गया है। हालांकि, शीर्ष कोर्ट ने उन्हें कल इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। इसे इमरान की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कल इमरान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के सामने पेश होना पड़ेगा। लेकिन इमरान खान को तुरंत रिहा किया जाता है। इससे पहले कोर्ट ने इमरान खान को एक घंटे के अंदर पेश करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस इमरान को लेकर कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने कहा कि यह भविष्य के लिए उदाहरण पेश करने का समय है।

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को शहबाज शरीफ सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले इमरान के मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कई तल्ख टिप्पणियां की थीं। कोर्ट ने इमरान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए अधिकारियों को उन्हें एक घंटे में कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि हम देश को जेल नहीं बनने देंगे।

दो दिन पहले इस्लामाबाद हाईकोर्ट से इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से इसके खिलाफ पूरे देश में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है। पीटीआई कार्यकर्ता पूरे पाकिस्तान में सड़कों पर उतरे हुए हैं। देश के कई शहरों में हिंसा और आगजनी हो रही है। सेना संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत