दुनिया

पाकिस्तानः जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी का लंदन में निधन, लंबे समय से कैंसर की थीं मरीज

भ्रष्टाचार के आरोपों में बेटी मरियम के साथ जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज का लंदन में निधन हो गया है। लंबे समय से गले के कैंसर से जूझ रहीं कुलसुम नवाज लंदन में इलाज करा रही थीं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया जेल जाने से पहले पत्नी कुलसुम के साथ अस्पताल में नवाज शरीफ

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज का लंदन में निधन हो गया है। कुलसुम नवाज पिछले काफी समय से गले के कैंसर से जूझ रही थीं और इन दिनों लंदन में इलाज करवा रही थीं। खबर के मुताबिक 68 वर्षीय कुलसुम नवाज की पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं और सोमवार से उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। मिली जानकारी के अनुसार कुलसुम नवाज का इलाज लंदन के एक अस्पताल में जुलाई 2014 से चल रहा था। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष और नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ ने कुलसुम नवाज के निधन की पुष्टि की है।

बता दें कि कुलसुम नवाज के पति और पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ इन दिनों भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद हैं। इन्हीं आरोपों में उनकी बेटी मरियम नवाज भी पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के समय नवाज शरीफ बेटी मरियम के साथ लंदन में अपनी पत्नी कुलसुम नवाज के पास ही थे।

अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद दोनों को पाकिस्तान लौटना पड़ा था। इसके बाद उनको और उनकी बेटी को एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज पाकिस्तान की जेल में बंद हैं और आखिरी समय में पत्नी कुलसुम से नहीं मिल पाए। खबरों के मुताबिक कुलसुम नवाज के इंतकाल की जानकारी जेल में बंद पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज को दे दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!