
स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस विभाग, सफाई कर्मचारी समेत कई ऐसे लोग हैं जिन्हें कोरोना वायरस की महामारी के बीच काम करना पड़ रहा है। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया हमेशा ऐसे वक्त में तारीक लायक काम करती रही है। एयर इंडिया ने कई सारे राहत कार्यों के जरिए दुनिया भर में तारीफ हासिल भी की है। एयर इंडिया एयरलाइन्स ने कई देशों से फंसे हुए लोगों की वतन वापसी कराने का कार्य किया। एयर इंडिया को कई देशों से तारीफ मिली है। यहां तक की पाकिस्तान ने भी कोरोना महामारी के बीच राहत कार्य करने के लिए एयर इंडिया की तारफी की है। पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने न सिर्फ एयर इंडिया की फ्लाइट का अपने एयरस्पेस में स्वागत किया बल्कि एयरलाइन्स की प्रशंसा भी की। 2 अप्रैल को एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से फ्रैंकफर्ट जा रही थी और इस फ्लाइट में कई सारे यूरोपीय नागरिक सवार थे। दोपहर 2:30 बजे मुंबई से यह फ्लाइट रवाना हुई और शाम 5:00 बजे पाकिस्तान के एयरस्पेस में दाखिल हुई। एयर इंडिया के एक अफसर ने बताया, ' हमने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क करने की कोशिश की पर हमें कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए फिर हमने फ्रिकवेंसी बदली। इसके बाद पाकिस्तान एयर ट्रैफिक कंट्रोल के शब्दों ने पायलट को हैरान कर दिया।'
Published: 05 Apr 2020, 12:00 PM IST
एयर इंडिया के अधिकारी ने न्यूज चैनल एनडीटीवी से बातचीत में कहा, ‘एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने कहा - ‘अस्सलाम वालेकुम यह कराची एयर कंट्रोल रूम है और यह एयर इंडिया की फ्लाइट का स्वागत करता है’। ‘इसके बाद कराची के कंट्रोल रूम ने पूछा कि क्या आप इस बात की पुष्टि करें कि यह फ्लाइट राहत कार्य के लिए जा रही है, जो कि फ्रैंकफर्ट जा रही है।’ इसके जवाब में पायलट ने हामी भरी। एयर इंडिया के मुताबिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पायलट से कहा कि उन्हें उन पर गर्व है कि वे राहत कार्य कर रहे हैं और मुश्किल वक्त में काम कर रहे हैं। कंट्रोल रूम ने कहा, ‘हमें आप पर गर्व है कि आप इस तरह की स्थिति में भी काम कर रहे हैं। गुड लक।’ इसके जवाब में कैप्टन ने धन्यवाद दिया।
Published: 05 Apr 2020, 12:00 PM IST
एनडीटीवी के मुताबिक एयर इंडिया के अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल की मदद की वजह से फ्लाइट के 15 मिनट बच सके। पाकिस्तान के ट्रैफिक कंट्रोल ने न सिर्फ एक बार बल्कि दो बार भारतीय विमान की सहायता की। इसके बाद जब ईरान के एयर स्पेस में एयर इंडिया का विमान दाखिल हुआ और वह संपर्क नहीं कर पा रहा था तो फिर से पाकिस्तान एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने मदद की।
Published: 05 Apr 2020, 12:00 PM IST
पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने ईरान के ट्रैफिक कंट्रोल को संदेश पहुंचाया इसके बाद ईरान के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने भी एक शॉर्ट रूट मुहैया कराया। एयर इंडिया की फ्लाइट को तुर्की और जर्मन एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भी तारीफ हासिल हुई। बता दें कि विमान अपने तय समय से 40 मिनट पहले ही फ्रेंकफर्ट पहुंच गया था।
Published: 05 Apr 2020, 12:00 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 05 Apr 2020, 12:00 PM IST