दुनिया

पाकिस्तान के फैसलाबाद में ईशनिंदा पर लोग भड़के, कई चर्चों में तोड़फोड़ के बाद आगजनी, इलाके में तनाव

जड़ानवाला के पादरी इमरान भट्टी ने बताया कि जिन चर्चों में तोड़फोड़ की गई, उनमें ईसा नगरी इलाके का साल्वेशन आर्मी चर्च, यूनाइटेड प्रेस्बिटेरियन चर्च, एलाइड फाउंडेशन चर्च और शहरूनवाला चर्च शामिल हैं। ईशनिंदा के आरोपी ईसाई सफाईकर्मी का घर भी तोड़ दिया गया है।

पाकिस्तान के फैसलाबाद में ईशनिंदा पर लोग भड़के, कई चर्चों में तोड़फोड़, आगजनी
पाकिस्तान के फैसलाबाद में ईशनिंदा पर लोग भड़के, कई चर्चों में तोड़फोड़, आगजनी फोटोः सोशल मीडिया

पाकिस्तान में फैसलाबाद की जड़ानवाला तहसील में बुधवार को कथित ईशनिंदा से भड़के लोगों ने कई चर्चों में तोड़फोड़ की औऱ आगजनी की। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिश्चियन नेता अकमल भट्टी ने कहा कि भीड़ ने कम से कम पांच चर्चों को आग लगा दी है। सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों में चर्च की इमारतों से धुआं उठता दिख रहा है और लोग वहां से खींचे गए फर्नीचर में आग लगा रहे हैं।

जड़ानवाला के पादरी इमरान भट्टी ने डॉन को बताया कि जिन चर्चों में तोड़फोड़ की गई, उनमें ईसा नगरी इलाके में स्थित साल्वेशन आर्मी चर्च, यूनाइटेड प्रेस्बिटेरियन चर्च, एलाइड फाउंडेशन चर्च और शहरूनवाला चर्च शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ईशनिंदा के आरोपी ईसाई सफाईकर्मी का घर भी तोड़ दिया गया है।

Published: undefined

पंजाब प्रांत के पुलिस प्रमुख उस्मान अनवर ने अखबार डॉन से बात करते हुए कहा कि पुलिस प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत कर रही है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संकरी गलियां हैं। यहां पर दो से तीन मरला के छोटे चर्च स्थित हैं और एक मुख्य चर्च है। भीड़ ने चर्च के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की है। उन्होंने ने कहा कि शांति समितियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं और पूरे प्रांत में पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, ईसाई नेताओं का आरोप है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही है।

Published: undefined

वहीं, पंजाब के गृह विभाग के प्रवक्ता अमजद कलियार ने पुष्टि की है कि क्षेत्र में रेंजरों की तैनाती का अनुरोध विभाग को भेजा गया है, लेकिन इस पर निर्णय लिया जाना बाकी है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, चर्च ऑफ पाकिस्तान के अध्यक्ष बिशप आजाद मार्शल ने 'एक्स' पर लिखा, ''बाइबिल का अपमान किया गया है, और ईसाइयों पर पवित्र कुरान के अपमान का झूठा आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया गया है।'' 

Published: undefined

पूर्व सीनेटर अफरासियाब खट्टक ने घटना की निंदा की और मांग की है कि दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस्लाम के अलावा अन्य धर्मों को मानने वाले लोगों के उपासना स्थलों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है। धर्म के नाम पर किए गए अपराधों पर छूट से चरमपंथियों और आतंकवादियों का हौसला बढ़ा है। बलूचिस्तान के सीनेटर सरफराज बुगती ने भी पंजाब सरकार से चर्चों और ईसाई नागरिकों की रक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर वाली NCERT किताब की बिक्री पर रोक, नाराज CJI ने कहा था- बदनाम करने..

  • ,
  • टाटा संस के निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को तीसरा कार्यकाल देने पर फैसला टाला, नोएल टाटा ने रखी कुछ शर्तें

  • ,
  • ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर वाली NCERT की किताब की बिक्री पर रोक, चीफ जस्टिस के कड़े रुख के बाद फैसला

  • ,
  • सिनेजीवन: तांत्रिक बन अक्षय कुमार करेंगे भूतों के साथ मस्ती और पूजा भट्ट ने जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास शेयर किया

  • ,
  • झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते की हिमाचल प्रदेश में मौत, दोस्तों के संग गया था घूमने, जांच में खुले कई राज