दुनिया

सिर्फ 96 घंटे में कीव को घुटने पर ले आएंगे पुतिन, लेकिन यूक्रेन सरकार नहीं हटेगी पीछे, मजबूती से डटी रहेगी

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कीव में यूक्रेनी बलों को घेरने और उन्हें या तो आत्मसमर्पण करने या नष्ट करने के लिए मजबूर करने की योजना है। यूक्रेन का नेतृत्व एक सप्ताह में ढह सकता है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के सैनिक रणनीतिक चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर नियंत्रण करने के बाद यूक्रेनी सत्ता को ढहाने के बेहद करीब हैं और 96 घंटों के भीतर इस पर कब्जा कर लेंगे। डेली मेल के अनुसार, यूक्रेनी सरकार के एक करीबी सूत्र ने कहा कि वे इस बात पर सहमत हैं कि कीव को 96 घंटों के भीतर घेर लिया जाएगा, लेकिन उनका मानना है कि सरकार मजबूत रहेगी और ढहेगी नहीं।

डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कीव में यूक्रेनी बलों को घेरने और उन्हें या तो आत्मसमर्पण करने या नष्ट करने के लिए मजबूर करने की योजना है। यूक्रेन का नेतृत्व एक सप्ताह में ढह सकता है।

अमेरिका के एक पूर्व वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने न्यूजवीक को बताया कि सैन्य साजो समान समाप्त होने और वास्तव में जमीनी युद्ध शुरू होने के बाद, मुझे लगता है कि कीव कुछ ही दिनों में ढह जाएगा। यूक्रेनी सेना थोड़ी देर और चल सकती है लेकिन यह लंबे समय तक चलने वाली नहीं है।

ऐसे में स्पष्ट है कि अगले कुछ घंटों में यूक्रेन की सत्ता को रूसी सेना ढहा देगी। इस बात का अंदेशा यूक्रने की सरकार और राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को भी है। लेकिन इसके बावजूद उनका मनोबल मजबूत है और उन्होंने मजबूती के साथ दोहराया है कि रूसी हमले के संकट के सामने उनकी सरकार मजबूत रहेगी और ढहेगी नहीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स