दुनिया

काबुल पहुंचे कतर के विदेश मंत्री, तालिबान नेतृत्व से की मुलाकात, मानवीय सहायता समेत कई मुद्दों पर हुई बात

कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी ने काबुल पहुंचने पर तालिबान नेतृत्व दल और कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद सहित कैबिनेट के सदस्यों से मुलाकात की।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी ने काबुल पहुंचने पर तालिबान नेतृत्व दल और कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद सहित कैबिनेट के सदस्यों से मुलाकात की। खामा न्यूज ने बताया कि अल-थानी, जो उप प्रधानमंत्री भी हैं, तालिबान के अफगानिस्तान में कब्जा जमाने के बाद से कई बार काबुल का दौरा कर चुके हैं, लेकिन तालिबान द्वारा अपनी कार्यवाहक सरकार की घोषणा के बाद यह उनकी पहली यात्रा है।

विदेश मंत्री और अखुंद ने रविवार को प्रेसिडेंशियल पैलेस (एआरजी) में मुलाकात की। पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी की कुर्सी पर बैठे अखुंद सरकार के प्रमुख के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार दिखाई दिए। तालिबान ने कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और अफगानिस्तान को कतर की ओर से की जा रही मानवीय सहायता के बारे में बात की।

टोलो न्यूज ने तालिबान के एक प्रवक्ता सुहैल शाहीन के हवाले से कहा, "बैठक द्विपक्षीय संबंधों, मानवीय सहायता, आर्थिक विकास और दुनिया के साथ बातचीत पर केंद्रित थी।" उन्होंने कहा, "दोहा समझौता एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी, सभी पक्षों को इसके कार्यान्वयन का पालन करना चाहिए।" शाहीन के अनुसार, अल-थानी ने भी द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की अपनी इच्छा दोहराई।

इसके अलावा रविवार को कतर के विदेश मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई और राष्ट्रीय सुलह के लिए उच्च परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की। अब्दुल्ला और करजई दोनों ने बताया कि उन्होंने अल-थानी के साथ अपनी बैठक के दौरान अफगानिस्तान में नवीनतम घटनाओं और एक समावेशी सरकार के गठन के बारे में बात की।

दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय की मेजबानी से लेकर काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को फिर से सक्रिय करने और अफगानिस्तान को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तकनीकी दल भेजने तक, कतर को तालिबान के लिए महत्वपूर्ण देशों में से एक माना जाता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग

  • ,
  • आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की जमानत पर सवाल, जयराम बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा में PM मोदी विफल

  • ,
  • CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का किया ऐलान, रखीं हैं ये 3 मांगें, कहा- अगर...

  • ,
  • 'तथ्य हैं, सबूत हैं', निर्वाचन आयोग विवाद पर प्रियंका गांधी बोलीं- BJP का कांग्रेस पर हमला ‘पुरानी और कमजोर कहानी’

  • ,
  • 'सम्राट ने जमुई पीड़िता की पहचान उजागर कर किया पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन', तेजस्वी बोले- इस जुर्म के लिए CM को मिले कड़ी सजा