दुनिया

रूस ने यूक्रन के खिलाफ झोंकी अपनी सारी ताकत, 75 प्रतिशत सेना यूक्रेन के अंदर घुसी, रिपोर्ट में दावा

एक अन्य खबर के अनुसार रूसी सेना का विशाल काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहा है। अमेरिकी कंपनी मैक्सर टेक्नालॉजी ने उपग्रह तस्वीरों के जरिए यह खुलासा किया है। यह काफिला 64 किलोमीटर लंबा बताया गया है। ऐसे में राजधानी कीव पर कब्जे का खतरा बढ़ गया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

रूस अब यूक्रेन पर निर्णायक वार करने जा रहा है। इसके लिए रूस ने यूक्रेन में अपनी सारी ताकत झोंक दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार रूस की 75 फीसदी सेना इस समय यूक्रेन के अंदर मौजूद है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार रूसी सेना का कई मील में फैला एक विशाल काफिला तेजी से कीव की ओर कूच कर रहा है और काफी करीब पहुंच चुका है।

यूक्रेन में इतनी बड़ी तादाद में रूसी सेना की मौजूदगी का आंकड़ा एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी डॉ जैक वाटलिंग ने भी दिया है, जो रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट में भूमि युद्ध और सैन्य विज्ञान में एक रिसर्च फेलो हैं। उन्होंने बीबीसी रेडियो 4 के टुडे कार्यक्रम को बताया कि रूसी सैनिकों का एक बड़ा समूह बेलारूस से दक्षिण की ओर बढ़ रहा है और कीव में हमला करने की तैयारी कर रहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी रक्षा अधिकारी डॉ जैक वाटलिंग ने कहा कि यह तथ्य है कि वे पथभ्रष्ट हैं और आप घनी आबादी वाले असैन्य क्षेत्रों में भारी मात्रा में उच्च विस्फोटक डाल रहे हैं। उन्होंने आने वाले समय में यूक्रेन की धरती पर भयंकर रक्तपात की आशंका जताई है।

एक अन्य खबर के अनुसार रूसी सेना का विशाल काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहा है। अमेरिकी कंपनी मैक्सर टेक्नालॉजी ने उपग्रह तस्वीरों के जरिए यह खुलासा किया है। यह काफिला 64 किलोमीटर लंबा बताया गया है। कीव पहले ही कई रूसी हमलों को विफल कर चुका है। इसे देखते हुए लग रहा है कि रूस ने अब इस पर कब्जे की निर्णायक तैयारी कर ली है। यह काफिला उत्तरी कीव की ओर जा रहा है। ऐसे में राजधानी कीव पर कब्जे का खतरा बढ़ गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स