दुनिया

Russia Ukraine War: रूसी अटैक के बीच मारियुपोल में 1000 से ज्यादा यूक्रेनी नौसैनिकों ने किया सरेंडर

पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्सक को आजाद देश के तौर पर मान्यता देने के बाद यूक्रेनी सेना के द्वारा यहां लगातार किए जा रहे हमलों से सुरक्षा के मद्देनजर रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूस, यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में जमकर बमबारी कर रहा हैं। इस बीच रूस के चेचन्या गणराज्य के नेता रमजान कादिरोव ने मारियुपोल में 1,000 से अधिक यूक्रेनी सेनाओं के आत्मसमर्पण किए जाने की जानकारी दी है। कादिरोव ने टेलीग्राम पर लिखा, 'यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 1,000 से अधिक नौसैनिकों ने आज मारियुपोल में आत्मसमर्पण किया है। इनमें से सैकड़ों घायल हैं। यही उनकी तरफ से उठाया गया सही कदम है।'

Published: undefined

पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्सक को आजाद देश के तौर पर मान्यता देने के बाद यूक्रेनी सेना के द्वारा यहां लगातार किए जा रहे हमलों से सुरक्षा के मद्देनजर रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की थी। हमले को लेकर रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि विशेष सैन्य अभियान का मकसद यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना है। यूक्रेन पर कब्जा जमाने का उनका कोई इरादा नहीं है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined