दुनिया

अमेरिका से चौंकाने वाली रिपोर्ट! US में अब अवैध प्रवासियों में भारतीयों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी

रिपोर्ट के मुताबिक, 7,25,000 भारतीय अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में अवैध तरीके से रह रहे हैं। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के आंकड़ों के मुताबिक, पैदल सीमा पार करने वाले भारतीयों की संख्या में पांच गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीय प्रवासियों को लेकर चौंकाने वाले आकंड़े सामने आए हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में अवैध भारतीय प्रवासियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अमेरिका में घुसपैठ कर रहे अवैध भारतीय को लेकर 'प्यू रिसर्च सेंटर' ने एक रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में अवैध प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या भारतीय प्रवासियों की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 7,25,000 भारतीय अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में अवैध तरीके से रह रहे हैं। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के आंकड़ों के मुताबिक, पैदल सीमा पार करने वाले भारतीयों की संख्या में पांच गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत के बाद ग्वाटेमाला के नागरिक अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं।

Published: undefined

बताया गया है कि अमेरिका में कोविड प्रतिबंध हटाए जाने के बाद से बिना दस्तावेज वाले भारतीयों की संख्या उछाल देखा गया है। अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक अवैध रूप से अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने वाले वाले 96,917 भारतीयों को पकड़ा गया है।

'प्यू रिसर्च सेंटर' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारतीयों की संख्या में बढ़ोतरी तो दर्ज गई है, लेकिन कुल मिलाकर अमेरिका में अवैध प्रवासी आबादी में गिरावट दर्ज की गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!