दुनिया

म्यांमा में शक्तिशाली भूकंप से अब तक 144 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, हताहतों-तबाही की पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं

म्यांमा के दूसरे बड़े शहर मांडले के निकट दोपहर के समय 7.7 तीव्रता का भूकंप आया और इसके बाद 6.4 तीव्रता का तेज झटका भी महसूस किया गया। हताहतों और तबाही की पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images STR

थाईलैंड और पड़ोसी देश म्यांमा में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। भूकंप से म्यांमा में कम से कम 144 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हुए हैं।

म्यांमा के दूसरे बड़े शहर मांडले के निकट दोपहर के समय 7.7 तीव्रता का भूकंप आया और इसके बाद 6.4 तीव्रता का तेज झटका भी महसूस किया गया। हताहतों और तबाही की पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। खास तौर पर म्यांमा में अब तक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। म्यांमा गृहयुद्ध की चपेट में है और सूचना तंत्र पर कड़ा नियंत्रण है।

Published: undefined

म्यांमा की सैन्य सरकार के प्रमुख ने शुक्रवार शाम को टेलीविजन पर दिए भाषण में कहा कि कम से कम 144 लोग मारे गए और 730 अन्य घायल हो गए। वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने कहा, “मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।”

खबरों के मुताबिक सेना ने कहा है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि नाई पई ताव में 96 लोग, सैगिंग में 18 और मांडले में 30 लोग मारे गए हैं।

Published: undefined

म्यांमार के एक बचावदल ने रॉयटर्स को बताया कि राजधानी नेपीताव की सीमा पर स्थित प्यिनमाना क्षेत्र से 60 शवों और 130 घायलों को बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि इमारतों में और भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिन तक हम अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined