दुनिया

टैरिफ वॉर: ट्रंप और ट्रूडो के बीच बातचीत हुई, आज शुल्क लगाये जाने से पहले फिर करेंगे बात, जानें क्या कहा?

ट्रंप ने पोस्ट किया, ‘‘कनाडा अमेरिकी बैंकों को अपने यहां बैंक खोलने या कारोबार करने की अनुमति भी नहीं देता है। यह सब क्या है? ऐसी कई बातें हैं, लेकिन यह मादक पदार्थ के खिलाफ एक युद्ध भी है, जिससे अमेरिका में सैकड़ों हजार लोग मारे गए हैं।’’

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार से लगने वाले शुल्क से पहले, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उन्होंने सोमवार सुबह कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात की और ‘‘अपराह्न 3:00 बजे फिर से उनसे बात करेंगे।’’

ट्रंप ने कहा है कि वह सोमवार को मेक्सिको के अपने समकक्ष से भी बात करेंगे। कनाडा और मेक्सिको दोनों ही अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में अपने-अपने शुल्क लगाने वाले हैं।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी शिकायत दोहराई कि कनाडा दशकों की मित्रता और साझेदारी के बावजूद असहयोगी रहा है।

ट्रंप ने पोस्ट किया, ‘‘कनाडा अमेरिकी बैंकों को अपने यहां बैंक खोलने या कारोबार करने की अनुमति भी नहीं देता है। यह सब क्या है? ऐसी कई बातें हैं, लेकिन यह मादक पदार्थ के खिलाफ एक युद्ध भी है और मेक्सिको एवं कनाडा की सीमाओं से आने वाले मादक पदार्थ की वजह से अमेरिका में सैकड़ों हजार लोग मारे गए हैं।’’

वित्तीय बाजार, व्यवसाय और उपभोक्ता नये शुल्क के प्रभाव के लिए तैयार हैं, जिसमें चीन के खिलाफ आयात कर भी शामिल है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा