
एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है और उनके बाद कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख जॉन टर्नस यह जिम्मेदारी निभाएंगे।
स्टीव जॉब्स के बाद यह जिम्मेदारी संभालने वाले टिम कुक का सीईओ के रूप में लगभग 15 साल का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो जाएगा। उनके कार्यकाल में आईफोन की बढ़ती मांग के कारण कंपनी का बाजार मूल्य 3,600 अरब डॉलर से भी अधिक पहुंच गया।
Published: undefined
कुक (65) एक सितंबर को सीईओ की जिम्मेदारियां जॉन टर्नस को सौंप देंगे लेकिन वह कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित इस कंपनी में कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर जुड़े रहेंगे। इससे पहले अमेजन के जेफ बेजोस और नेटफ्लिक्स के रीड हेस्टिंग्स ने भी सीईओ के तौर पर अपने अत्यंत सफल कार्यकाल के समापन के बाद ऐसी ही व्यवस्था की थी।
भले ही टिम कुक इस धारणा को कभी दूर नहीं कर पाए कि उनमें जॉब्स जैसी दूरदृष्टि का अभाव है लेकिन फिर भी उन्होंने आईफोन की लोकप्रियता और जॉब्स की अन्य क्रांतिकारी उपलब्धियों का लाभ उठाकर एप्पल को उन ऊंचाइयों तक पहुंचाया जो 1990 के दशक के मध्य में दिवालिया होने की कगार पर खड़ी कंपनी के लिए अकल्पनीय लगती थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined