दुनिया

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, 4 वामपंथी यूरोपीय समूहों को किया आतंकवादी संगठन घोषित

अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि अराजकतावादी चरमपंथियों ने अमेरिका तथा यूरोप में आतंकी अभियान चलाए हैं तथा अपने क्रूर हमलों के माध्यम से पश्चिम सभ्यता की नींव को कमजोर करने की साजिश रची है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने बृहस्पतिवार को यूरोप के चार वामपंथी समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया। यह कदम रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के बाद वामपंथियों के खिलाफ कार्रवाई के ट्रंप के आह्वान के पश्चात उठाया गया है।

यह समूह यूरोप में सक्रिय हैं और अमेरिका में इनकी कोई गतिविधि नहीं है। इनमें 2003 में यूरोपीय आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष को विस्फोटक पार्सल भेजने वाला इतालवी अराजकतावादी मोर्चा, एथेंस में पुलिस और श्रम विभाग के भवनों के बाहर बम लगाने के संदिग्ध दो यूनानी समूह और जर्मनी में नव-नाजियों पर हथौड़े से हमले के मामले में शामिल फासीवादी विरोधी समूह शामिल हैं।

अमेरिकी प्रशासन ने कहा, "अराजकतावादी चरमपंथियों ने अमेरिका तथा यूरोप में आतंकी अभियान चलाए हैं तथा अपने क्रूर हमलों के माध्यम से पश्चिम सभ्यता की नींव को कमजोर करने की साजिश रची है।"

ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से अमेरिकी सरकार इन समूहों के संभावित वित्तीय नेटवर्क को निशाना बना सकेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला