दुनिया

ट्रंप ने सशस्त्र समर्थकों की भीड़ को कैपिटल भेजा था, व्हाइट हाउस के पूर्व सहयोगी ने कमेटी को दिया बयान

हचिंसन ने कहा कि ट्रंप 6 जनवरी 2021 को कैपिटल जाना चाहते थे। वे वहां मार्च कर रही भीड़ में शामिल होना चाहते थे। लेकिन जब उन्हें सुरक्षाबलों ने कहा कि वो वहां नहीं जा सकते तो उन्होंने गाड़ी का स्टीयरिंग पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मी के सिर को जोर से हिलाने लगे।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज के पूर्व सहयोगी कैसिडी हचिंसन ने मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस कमेटी के समक्ष महत्वपूर्ण गवाही दी और बताया कि 6 जनवरी, 2021 को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सशस्त्र समर्थकों की भीड़ को अमेरिकी कैपिटल भेजा था।

करीब डेढ़ साल पहले 6 जनवरी, 2021 को हजारों लोगों ने, जिनमें ज्यादातर ट्रम्प के समर्थक बताए जा रहे है, उन्होंने वाशिंगटन डीसी में यूएस कैपिटल पर हमला कर दिया था। वह सभी ट्रंप के चुनाव हारने से नाराज थे। इसके तहत, उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव परिणामों की पुष्टि करने की प्रक्रिया में कांग्रेस के संयुक्त सत्र को बाधित कर दिया था।

हचिंसन ने कहा, "ट्रम्प जानते थे कि भीड़ सशस्त्र थी। लेकिन न तो उन्होंने और न ही उनके सहयोगियों ने दंगाइयों को रोकने की कोशिश की। वह चाहते थे कि सुरक्षा उपकरण हटा दिए जाएं ताकि उनके अधिक से अधिक समर्थक रैली में पहुंच सकें। वे हथियारबंद थे, लेकिन इससे उनको कोई चिंता नहीं थी, क्योंकि उन्हें विश्वास था कि कोई भी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएगा।"

हचिंसन ने कहा कि ट्रंप 6 जनवरी 2021 को कैपिटल जाना चाहते थे। वे कैपिटल हिल पर मार्च करने वाली भीड़ में शामिल होना चाहते थे। लेकिन जब उन्हें सुरक्षाबलों ने बताया कि वो वहां पर नहीं जा सकते तो पूर्व राष्ट्रपति ने वाहन के स्टीयरिंग व्हील को पकड़ लिया और सुरक्षाबलों के सिर को जोर से हिलाने लगे।

हचिंसन ने बताया, "राष्ट्रपति ने मुझसे गुस्से में कहा कि मैं राष्ट्रपति हूं और मुझे कैपिटल लेकर चलो। इस पर सुरक्षा विस्तार प्रमुख ने कहा, 'सर, हमें वेस्ट विंग में वापस जाना होगा'। इससे गुस्साए ट्रंप ने आगे बढ़कर स्टीयरिंग व्हील को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा विभाग के प्रमुख ने ट्रंप का हाथ पकड़ लिया और कहा कि हम किसी भी कीमत पर कैपिटल हिल नहीं जाने वाले।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार