दुनिया

Russia Ukraine War: युद्ध की तबाही को कवर कर रही थी रूसी पत्रकार, कीव में हुई गोलाबारी में गई जान

वेबसाइट द इनसाइडर के लिए रिपोर्टिंग करने वाली एक रूसी पत्रकार ओक्साना बौलिना की कीव में गोलाबारी के दौरान मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स से यह जानकारी मिली है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

वेबसाइट द इनसाइडर के लिए रिपोर्टिंग करने वाली एक रूसी पत्रकार ओक्साना बौलिना की कीव में गोलाबारी के दौरान मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स से यह जानकारी मिली है। बुधवार को एक बयान में वेबसाइट के हवाले से कहा गया कि द इनसाइडर की पत्रकार ओक्साना बौलिना की संपादकीय कार्य के दौरान कीव में गोली लगने से मौत हो गई। वह रूसी सैनिकों द्वारा राजधानी के पोडॉल्स्क जिले में की गई गोलाबारी के बाद हुई तबाही का रात में फिल्मांकन कर रही थी।

Published: 24 Mar 2022, 11:01 AM IST

बयान में कहा गया है कि एक अन्य नागरिक भी मारा गया है, और उनके साथ आए दो और लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वेबसाइट ने आगे कहा कि हम यूक्रेन में युद्ध को कवर करना जारी रखेंगे, जिसमें आवासीय क्षेत्रों की अंधाधुंध गोलाबारी जैसे रूसी युद्ध अपराध शामिल हैं, जिसके परिणामस्वरूप नागरिकों और पत्रकारों की मौत हो रही है।

Published: 24 Mar 2022, 11:01 AM IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि संगठन को चरमपंथी सूची में शामिल किए जाने के बाद बौलीना को रूस छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। वह एक संवाददाता के रूप में यूक्रेन गई थी, जहां वह लवीव और कीव से कई रिपोर्ट बनाने में कामयाब रही।

24 फरवरी को रूस-युक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से कई पत्रकारों की ड्यूटी के दौरान मौत हो चुकी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 24 Mar 2022, 11:01 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 24 Mar 2022, 11:01 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: तेल संकट के बीच दिल्ली में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू, सीएम रेखा गुप्ता ने लगाए कई और नियम

  • ,
  • मणिपुर में हिंसा रोकने में राज्य और केंद्र सरकार विफल, राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: कांग्रेस

  • ,
  • सिनेजीवन: तलाक की अफवाहों के बीच डिनर डेट पर दिखीं मौनी रॉय और बेटे अव्यान के जन्मदिन पर भावुक हुईं दीया मिर्जा

  • ,
  • केरल: वी डी सतीशन सोमवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल पर चर्चा तेज, साथ ही हो सकता है शपथ ग्रहण

  • ,
  • प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हुए, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई