
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी कर ईरान की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का संकल्प ले आगे बढ़ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चीन प्रसन्न होगा कि वो "होर्मुज को हमेशा के लिए खोल रहे हैं।"
ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने शी जिनपिंग की दोस्ती, ईरान को हथियार न मुहैया कराने, स्मार्ट तरीकों और लड़ाई से बेहतर विकल्प की ओर इशारा किया।
चीन के साथ मिलकर काम करने का संकेत देते हुए कहा, "चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं—और दुनिया के लिए भी। ऐसी हालत फिर कभी नहीं होगी।"
इसके बाद उन्होंने ईरान को चीन के राजीनामे और जिनपिंग के गले लगने की बात कही, कहा कि वे ईरान को हथियार न भेजने पर राजी हो गए हैं। जब मैं कुछ हफ्तों में वहां पहुंचूंगा तो राष्ट्रपति शी मुझे कसकर गले लगा लेंगे। हम साथ मिलकर स्मार्ट तरीके से और बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं!
आखिर में चिर परिचित अंदाज में लड़ाई से बेहतर विकल्प की ओर इशारा करते हुए आगे कहा कि क्या यह लड़ाई से बेहतर नहीं है??? लेकिन याद रखना, अगर हमें लड़ना पड़े तो हम लड़ने में बहुत अच्छे हैं, किसी और से कहीं बेहतर!!!
Published: undefined
ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के कमांडर ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकेबंदी नहीं हटाता है, तो ईरान फारस की खाड़ी, ओमान सागर और लाल सागर में निर्यात एवं आयात पूरी तरह बंद कर देगा।
ईरान की सरकारी मीडिया ने कमांडर अली अब्दुल्लाही के हवाले से कहा, ‘‘ईरान अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित रहेगा।’’
उन्होंने कहा कि अमेरिकी नाकाबंदी युद्धविराम का उल्लंघन है। इजराइल और अमेरिका ने जब ईरान पर हमले शुरू किए थे, तब ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया था।
सोमवार को अमेरिका ने ईरानी बंदरगाह क्षेत्रों में प्रवेश करने या बाहर निकलने की कोशिश कर रहे जहाजों की नाकाबंदी शुरू कर दी और कहा कि वह फारस की खाड़ी में अन्य जहाजों के आवागमन की स्वतंत्रता में बाधा नहीं डालेगा।
Published: undefined
इजराइल की सेना ने बुधवार को कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बावजूद इजराइल लेबनान में अपना हवाई और जमीनी युद्ध जारी रखे हुए है।
लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान के कई स्थानों पर हवाई हमले और गोलाबारी की सूचना दी। इसमें बिन्त जबील के पास का क्षेत्र भी शामिल है, जहां इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह लड़ाकों को घेर लिया है।
दशकों बाद इजराइल और लेबनान के अधिकारियों की पहली सीधी बातचीत समाप्त होने के बाद भी दक्षिणी क्षेत्र में लड़ाई जारी है। लेबनानी अधिकारी युद्धविराम चाहते हैं ताकि उस लड़ाई को रोका जा सके जिसके कारण उनके देश में 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं, जबकि इजराइल चाहता है कि लेबनान की सरकार हिजबुल्लाह को निरस्त्रीकरण करने की जिम्मेदारी ले।
हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच संघर्ष दो मार्च को फिर से तेज़ हो गया, जब आतंकवादी समूह ने उत्तरी इजराइल पर रॉकेट दागे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइली हमलों में कम से कम 2,124 लोग मारे गए हैं।
Published: undefined
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर धमकी दी है कि अगर फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल अगले महीने अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी केंद्रीय बैंक के शासी बोर्ड में बने रहने का फैसला करते हैं, तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा।
‘फॉक्स बिजनेस’ के साथ साक्षात्कार के दौरान जब ट्रंप से पॉवेल की इस टिप्पणी के बारे में पूछा गया कि वह उनके खिलाफ लंबित जांच के मद्देनजर पद से नहीं हटेंगे, तो उन्होंने कहा, “तो फिर मुझे उन्हें बर्खास्त करना होगा।”
पॉवेल ने कहा था कि अगर उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति की पुष्टि नहीं होती है, तो वह अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर निर्धारण समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जांच जारी रहती है, तो भी वह अधिक समय तक पद पर बने रह सकते हैं।
ट्रंप कई महीनों से पॉवेल को फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष पद से हटाना चाहते हैं। उनका कहना है कि पॉवेल ब्याज दरों में कटौती करने के मामले में बहुत सुस्त रहे हैं, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गति मिल सकती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined