IPL 2025

IPL 2022 : CSK की लगातार चौथी हार, हैदराबाद ने 8 विकेट से हराया, SRH की सीजन की पहली जीत

अभिषेक शर्मा (75) और राहुल त्रिपाठी (39 नाबाद) की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हरा दिया।

फोटो : @IPL
फोटो : @IPL 

अभिषेक शर्मा (75) और राहुल त्रिपाठी (39 नाबाद) की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने इस सीजन में यह पहली जीत दर्ज की है। चेन्नई के 154 रनों के जवाब में हैदराबाद ने 17.4 ओवरों में दो विकेट खोकर 155 रन बना दिए। टीम की ओर से अभिषेक और कप्तान विलियम्सन ने 73 गेंदों में 83 रनों की शानदार साझेदारी की। चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी और डीजे ब्रावो ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत की और पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 37 रन बनाए। इस दौरान, उनके सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियम्सन ने शानदार बल्लेबाजी की। इस बीच, अभिषेक ने 32 गेंदों में अपना आईपीएल का पहला अर्धशतक जड़ दिया। लेकिन कप्तान विलियम्सन दो चौके और एक छक्के की मदद से 40 गेंदों में 32 रन बनाकर मुकेश चौधरी की गेंद पर कैच आउट हो गए, जिससे उनकी और अभिषेक के बीच 73 गेंदों में 83 रनों की साझेदारी भी समाप्त हो गई।

वहीं, हैदराबाद 12.1 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 89 रन बनाए। टीम को अभी भी जीतने के लिए 66 रनों की आवश्यकता थी। इस बीच, अभिषेक ने चौका मारकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। दूसरे छोर पर राहुल त्रिपाठी ने भी कुछ जबरदस्त शॉट खेले। लेकिन जीत से 10 रन दूर अभिषेक पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेलकर डीजे ब्रावो की गेंद पर पवेलियन लौट गए। उनकी और त्रिपाठी के बीच 31 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। इसके बाद, त्रिपाठी (39 नाबाद) ने चौका मारकर टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई। हैदराबाद ने 17.4 ओवरों में दो विकेट गंवाकर 155 रन बनाए।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही, क्योंकि हैदराबाद की कसी हुई गेंदबाजी के कारण उन्होंने पावरप्ले में ही अपने सलामी बल्लेबाजों को खोकर 41 रन जोड़े। इसके बाद, अंबाती रायडू और मोईन अली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, लेकिन सुंदर की गेंद पर रायडू (27) मार्करम को कैच थमा बैठे, जिससे उनकी और मोईन के बीच 50 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी का अंत हो गया।

चेन्नई ने 13.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर 98 रन बनाए। लेकिन मोईन ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 35 गेंदों में 48 रन बनाकर मार्करम के शिकार बन गए। साथ ही शिवम दुबे (3) और एमएस धोनी (3) के जल्द आउट होने से सीएसके की पारी लड़खड़ा गई, जिससे चेन्नई 17.3 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए थे।

इसके बाद, कप्तान रवींद्र जडेजा (23) भुवनेश्वर की गेंद पर विलियम्सन को कैच आउट हो गए। वहीं, ड्वेन ब्रावो (8) क्रिस जॉर्डन (6) रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे सीएसके 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार, एडेन मार्करम और मार्को जेनसेन ने एक-एक विकेट लिया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Apr 2022, 7:50 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे

  • ,
  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

  • ,
  • उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से बढ़ी मुश्किलें, देहरादून के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच सतर्क रहने की सलाह