IPL 2025

IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद धवन ने बताया कहां हुई चूक, शशांक-आशुतोष की पारियों पर कही ये बात

धवन ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘शंशाक और आशुतोष ने अच्छी पारियां खेलीं। लेकिन हम पहले छह ओवरों का फायदा नहीं उठा सके और यहीं हमने मैच गंवा दिया। ’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद से दो रन से हारने के बाद कहा कि वे पहले छह ओवरों का फायदा नहीं उठा सके जिससे मैच गंवा बैठे।

पंजाब किंग्स के दो अनकैप्ड खिलाड़ी शशांक सिंह (नाबाद 46 रन) और आशुतोष शर्मा (नाबाद 33 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन हार से नहीं बचा सके।

धवन ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘शंशाक और आशुतोष ने अच्छी पारियां खेलीं। लेकिन हम पहले छह ओवरों का फायदा नहीं उठा सके और यहीं हमने मैच गंवा दिया। ’’

सनराइजर्स हैदराबाद ने युवा नीतिश कुमार रेड्डी (64 रन) की अर्धशतकीय पारी के बदौलत नौ विकेट पर 182 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘‘यह अच्छा मैच रहा। उन्होंने शुरू में काफी अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन हमने भी 182 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया और फिर इसका बचाव किया। ’’

नीतिश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी झटका। उन्हें मैच ऑफ द मैच चुना गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन