
पंजाब से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल के 20वें ओवर में 25 रन बटोरे। उन्होंने 10 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। 20वें ओवर में पोरेल ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर दो रन के चक्कर में कुलदीप रन आउट हो गए।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए