लोकसभा चुनाव 2019

चुनाव से पहले मध्य प्रदेश बीजेपी में बगावत, टिकट कटने से नाराज सांसदों में वाजपेयी के भांजे भी शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर बीजेपी नेताओं में भारी रोष है। टिकट कटने से नाराज पार्टी सांसद बगावत पर उतर आए हैं। टिकट कटने वालों में मुरैना से सांसद और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा का नाम भी शामिल है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

वर्तमान में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 26 पर बीजेपी और 3 पर कांग्रेस का कब्जा है। बीजेपी ने अब तक 14 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी ने पांच वर्तमान सांसदों का टिकट काटा है। टिकट काटे जाने को लेकर पार्टी में विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं।

शहडोल से सांसद ज्ञान सिंह ने टिकट काटे जाने पर सख्त नाराजगी जताई है। ज्ञान सिंह ने टिकट वितरण पर ऐतराज जताते हुए कहा कि वे गरीब हैं, इसलिए उनका टिकट काटा गया है। बीजेपी में कांग्रेस से आई हिमाद्री सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने पर भी ज्ञान सिंह ने आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार के तौर चुनाव लड़ने की चेतावनी दे डाली है।

इसी तरह भिंड संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद अशोक अर्गल ने टिकट न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। बीजेपी ने यहां से संध्या राय को उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों के अनुसार, अर्गल राज्य के बड़े कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं। राज्य के बड़े कांग्रेस नेता से उनकी बुधवार को मुलाकात भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अर्गल कांग्रेस में जाने का मन बना चुके हैं, बस सही वक्त का इंतेजार कर रहे हैं।

इसी तरह मुरैना संसदीय क्षेत्र के सांसद अनूप मिश्रा टिकट कटने से नाराज चल रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे मिश्रा को बीजेपी मनाने की केाशिश में लगी हुई है और उन्हें ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने के आसार हैं। मिश्रा का टिकट काटकर मुरैना से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद और भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए गए मंत्री वीरेंद्र खटीक का स्थानीय नेता विरोध कर रहे हैं। पूर्व विधायक आर डी प्रजापति ने बुधवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उम्मीदवार में बदलाव की मांग की है। प्रजापति का कहना है कि अगर उम्मीदवार नहीं बदला गया तो बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'

  • ,
  • ढाई माह में ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, कांग्रेस बोली- मोदी सरकार देश के लिए घातक