हालात

कांगो में बड़ा नाव हादसा! नदी में पलटी सैकड़ों यात्रियों से भरी नाव, अब तक 50 से ज्यादा शव बरामद, कई लोग अभी भी लापता

एएफपी से बात करते हुए उत्तर पश्चिमी प्रांत मोंगाला के गवर्नर के प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो ने बताया कि 51 शवों को निकाल लिया गया है। जबकि नाव पर सवार 69 अन्य लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 39 लोग सुरक्षित भी बचे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक नाव के पलटने से 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने कहा कि ये हादसा कांगो नदी में हुआ। इसके चलते नाव में सवार 100 से अधिक लोग मारे गए या लापता हो गए।

समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए उत्तर पश्चिमी प्रांत मोंगाला के गवर्नर के प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो ने बताया कि 51 शवों को निकाल लिया गया है। जबकि नाव पर सवार 69 अन्य लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 39 लोग सुरक्षित भी बचे हैं।

आपको बता दें, इससे पहले, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 15 फरवरी को एक नाव के पलटने से 60 लोगों की मौत हो गई थी। ये हादसा भी कांगो नदी में ही हुआ। नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस कारण नाव डूब गई। देश के मानवीय मामलों के मंत्री स्टीव मबिकायी ने बताया था कि इस नाव पर 700 लोग सवार थे।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined