हालात

बिहार में 10वीं की परीक्षा गुरुवार से, 16 लाख 94 हजार से अधिक परीक्षार्थीं होंगे शामिल, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 16 लाख 94 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे, जिनके लिए प्रदेश भर में 1585 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। कदाचारमुक्त्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सारी तैयारियां की जा रही हैं।

इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 16 लाख 94 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे, जिनके लिए प्रदेश भर में 1585 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों में आठ लाख 22 हजार से अधिक छात्र और आठ लाख 72 हजार छात्राएं शामिल हैं। इस साल लड़कों से अधिक लड़कियां इस परीक्षा में शामिल होंगी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन परिसर में प्रवेश कर लेना है।

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक ली जाएगी।

परीक्षा समिति ने परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स घड़ी, स्मार्ट वॉच, मैगनेटिक वॉच पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश वर्जित कर दिया है। यह परीक्षा 23 फरवरी तक संचालित होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया