हालात

जम्मू-कश्मीर: यात्रियों से भरी बस चिनाब नदी में गिरी, 17 लोगों की मौत, 16 घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक यात्री बस चिनाब नदी में जा गिरी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में यात्रियों से भरी बस चिनाब नदी में गिरी, 17 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में यात्रियों से भरी एक बस के चिनाब नदी में गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और सेना की टीम पहुंची और घायलों को निकालने का काम शुरू किया।

यह हादसा किश्तवाड़ की ठाकरी नामक स्थान पर हुआ।

बता दें कि इससे पहले 9 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में कार की बस से टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना किश्तवाड़-थाथरी सड़क पर हुई थी, जबकि पिछले महीने किश्तवाड़ जिले में ही सड़क दुर्घटना में 5 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 8 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार एक स्थानीय मंदिर के तीर्थयात्रियों को ले जा रहे वाहन पर किश्तवाड़ जिले में द्रबशाला के निकट एक भारी चट्टान गिर गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 Sep 2018, 12:10 PM IST

  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

  • ,
  • खेल: सिराज बोले- ब्रेक ने मेरी गेंदबाजी को प्रभावित किया और ईशान किशन ने DRS को लेकर वैभव सूर्यवंशी पर कसा तंज