हालात

नोएडा में अवैध रूप से रह रहे थे चीन के 15 नागरिक, पुलिस ने पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा

गौतमबुद्ध नगर की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को सूचना मिली थी कि जिले के विभिन्न इलाकों में चीन के ऐसे नागरिक रहे रहे हैं, जिनका वीजा खत्म हो चुका है। इस सूचना पर पुलिस और एलआईयू ने सोमवार को अलग-अलग जगहों से ऐसे 15 चीनी नागरिकों को पकड़कर डिटेंशन सेंटर भेजा।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में अवैध रूप से रह रहे चीन के 15 नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। हिरासत में लिए गए 15 लोगों में एक महिला भी है। डिटेंशन सेंटर से सभी लोगों को चीन भेजने की तैयारी की जा रही है।

गौतमबुद्ध नगर की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि जनपद के विभिन्न इलाकों में चीन के ऐसे नागरिक रहे रहे हैं, जिनका वीजा एक्सपायर हो चुका है। इस सूचना के बाद पुलिस और एलआईयू ने सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों से ऐसे 15 चीनी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर के लिए रवाना किया।

नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीटा -2 कोतवाली क्षेत्र से दो, सेक्टर 113 कोतवाली क्षेत्र से तीन, सेक्टर 43 कोतवाली क्षेत्र से एक, फेस टू कोतवाली क्षेत्र से छह और सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र से तीन चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।

हिरासत में लिए गए सभी अवैध चीनी नागरिकों की वीजा अवधि 1 वर्ष पहले ही समाप्त हो चुकी थी। ये सभी चीनी नागरिक वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग कंपनियों में काम कर रहे थे। अब इनके पकड़े जाने के बाद पुलिस ऐसे और लोगों की भी जांच कर रही है जो अवैध रूप से देश में रह रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है