हालात

उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण पर घोषित किए उम्मीदवार, जानें किसे मिला मौका

कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। 4 मई को उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों, बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा के आगामी उपचुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

कांग्रेस पार्टी ने बागलकोट विधानसभा सीट से एचवाई मेटे के छोटे बेटे उमेश मेती को प्रत्याशी बनाया है, जबकि दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से शमनूर शिवशंकरप्पा के पोते समर्थ मल्लिकार्जुन को टिकट दिया है। इसके साथ ही, कांग्रेस के टिकट को लेकर बनी असमंजस स्थिति भी समाप्त है। टिकट की आधिकारिक घोषणा रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वेणुगोपाल ने की।

Published: undefined

शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद दावणगेरे दक्षिण खाली हुई थी, जबकि बागलकोट से विधायक एचवाई मेती का भी निधन होने से यहां उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। कांग्रेस ने सहानुभूति के मापदंड को ध्यान में रखते हुए शमनूर और मेती परिवार के सदस्यों को टिकट दिए हैं।

कांग्रेस की ओर से टिकट की घोषणा के बाद समर्थ मल्लिकार्जुन और उमेश मेती ने सोमवार को बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ अपने नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया है।

उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बागलकोट विधानसभा सीट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ को, जबकि दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से श्रीनिवास टी. दास करियप्पा को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

Published: undefined

बता दें कि कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की 23 मार्च आखिरी तारीख है। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 4 मई को उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। दावणगेरे दक्षिण से शमनूर शिवशंकरप्पा ने 24,472 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था, जबकि बागलकोट में एचवाई मेती को 5,878 वोटों के अंतर से जनता ने विजयी बनाया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined