हालात

बिहार के रोहतास में स्कूल के 40 बच्चों ने खाया जंगली फल, बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बिहार के रोहतास में सरकारी स्कूल के बाउंडरी से सटा जंगली फल का पेड़ लगा हुआ है। इस पेड़ के फल को खाने से बच्चे बीमार पड़े हैं। ऐसे में गंभीर अवस्था में छात्रों के परिजनों ने उन्हें निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के रोहतास के बलिया गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 40 बच्चे दूषित जंगली फल खाने से बीमार हो गए हैं। सभी बच्चे उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बलिया के कक्षा एक से छह के छात्र-छात्राएं हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। खबरों की माने तो सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Published: undefined

बताया जा रहा है कि स्कूल के बाउंडरी से सटा जंगली फल का पेड़ लगा हुआ है। इस पेड़ के फल को खाने से बच्चे बिमार पड़े हैं। ऐसे में गंभीर अवस्था में छात्रों के परिजनों ने उन्हें निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि स्कूल से घर आने के बाद बच्चे उल्टी और दस्त से ग्रसित होकर बेहोश होने लगे। ऐसे में आनन फानन उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

अभिभावकों का आरोप है कि इस मामने में स्कूल प्रशासन की लापरवाही है। स्कूल प्रशासन बच्चों के जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।

वही डॉक्टर अशोक सिंह का कहना है कि जंगली फल खाने से बच्चों की हालत बिगड़ी है। सभी का इलाज किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...