हालात

बिहार के नालंदा में 5 लोगों की मौत, परिजनों का दावा- जहरीली शराब पीने से गई जान

बिहार के नालंदा में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत का कथित मामला सामने आया है। पीड़ित परिवारों ने दावा किया है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजन शराब पीने से हुई मौत बता रहे हैं, जबकि पुलिस बीमारी से मौत बता रही है।

मुख्यमंत्री के गृह जिले में ऐसी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद और नालंदा (सदर) डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ले रहे हैं ।

Published: undefined

अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है । नोमानी ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि सोहसराय थाना इलाके के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला में संदेहास्पद स्थिति में लोगों की मौत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में 2 की तबियत खराब थी, जिसका इलाज चल रहा था । उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी।

इधर, सभी मृतकों के परिजन शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने से मौत की बात बता रहे हैं । स्थानीय लोग भी आस पास के इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बता रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवी बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • हरियाणा कांग्रेस का विधानसभा तक प्रदर्शन मार्च, सरकार को कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर घेरा

  • ,
  • यादों में जॉय मुखर्जी: पहली फिल्म के ऑफर को 'शागिर्द' ने कह दिया था ना, दोबारा 'हां' कहने के पीछे दिलचस्प किस्सा

  • ,
  • पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: सिविल न्यायाधीश भी होंगे शामिल

  • ,
  • 'ईरान में पढ़ रहे छात्र तुरंत लौटें, हवाई क्षेत्र बंद होने पर कठिनाई होगी', फारूक अब्दुल्ला की अपील