हालात

सलमान खान की जमानत पर सुनवाई करने वाले जज का तबादला, सजा सुनाने वाले जज का प्रमोशन

राजस्थान देर रात एक साथ 87 जिला जजों का तबादला कर दिया गया है। इनमें वे दोनों जज भी शामिल हैं जिन्होंने सलमान खान को सजा सुनाई थी और जो सलमान खान की जमानत पर सुनवाई कर रहे हैं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

राजस्थान में अचानक शुक्रवार देर रात 87 जजों का तबादला कर दिया गया। इन जजों में वह जज भी शामिल हैं जिन्होंने शुक्रवार को सलमान खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई की थी और फैसले को शनिवार के लिए सुरक्षित रख लिया था। सलमान खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई जज रविंद्र कुमार जोशी ने की थी। उनका तबादला सिरोही कर दिया गया है। उनकी जगह सेशंस कोर्ट के नए जज चंद्रकुमार सोंगरा होंगे। इन तबादलों से सलमान की शनिवार को होने वाली जमानत की सुनवाई पर क्या और कितना असर पड़ेगा, ये साफ नहीं है।

विश्नोई समाज के वकील का कहना है कि तबादला होने के बाद अब यह जज के विवेक पर निर्भर करता है कि वे शनिवार को सलमान खान के मामले पर सुनवाई करेंगे या नहीं।

वहीं इस न्यायिक व्यवस्था में बदलाव से उन जज का प्रमोशन हुआ है जिन्होंने सलमान खान को काले हिरण के शिकार के मामले में 5 साल की सजा सुनाई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मौसम अपडेट: देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें UP-बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: पश्चिम एशिया में तनाव, US ने ईरान के 5 टैंकरों को किया तबाह, तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें

  • ,
  • 'अक्साई चिन और अरुणाचल का जर्रा-जर्रा भारत का', UN के नक्शे पर प्रमोद तिवारी ने जताई आपत्ति, PM मोदी पर साधा निशाना

  • ,
  • ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आई तकनीकी खराबी का असर भारत में भी, एयर इंडिया की उड़ानें प्रभाव‍ित, एडवाइजरी जारी

  • ,
  • महाराष्ट्र सरकार को मनोज जरांगे की चेतावनी- 'मराठा समाज मुंबई आने को तैयार, सरकार को घुटनों पर लाएंगे'