हालात

नई दिल्ली के ‘उद्घाटन’ के 87 साल पूरे, क्या आप जानते हैं रायसीना हिल्स का इतिहास?

रायसीना हिल्स परिसर में ग्रेनाइड से बनी इमारतों का 1931 में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन ने उद्घाटन किया था। 23 जनवरी, 1931 को पहली बार तत्कालीन वॉयसरॉय ऑफ इंडिया लॉर्ड इरविन यहां रहने आए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया रायसीना हिल्स पर बना राष्ट्रपति भवन

देश की आधुनिक राजधानी नई दिल्ली को बने 87 साल हो गए हैं। नई दिल्ली के बीचो-बीच बना भव्य रायसीना हिल्स परिसर इसका गवाह है। रायसीना हिल्स परिसर में ग्रेनाइड से बनी
इमारतों का 1931 में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन ने उद्घाटन किया था।

भारत की राजनीति की दशा और दिशा तय करने वाली राजधानी के इस हिस्से से कई इतिहास जड़े हुए हैं। रायसीना हिल्स परिसर में इमारतों को बनाने के लिए रायसीना गांव के 300 परिवारों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया था और करीब 4000 एकड़ जमीन पर इमारतें बनाई गईं। इमारतों को बनाने के लिए 4 साल का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन विश्‍वयुद्ध के चलते इसे बनाने में लगभग 20 साल लग गए। भारत की राजधानी कलकत्‍ता (अब कोलकाता) से दिल्‍ली स्‍थानांतरित करने के लिए रायसीना हिल्‍स के बाकी के इलाके का अधिग्रहण किया गया और नए प्रशासनिक भवन बनाए गए, जिनमें नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक भी शामिल है।

23 जनवरी, 1931 को पहली बार तत्कालीन वॉयसरॉय ऑफ इंडिया लॉर्ड इरविन यहां रहने आए। 1950 के पहले तक इसे वॉयसरॉय हाउस के नाम से जाना जाता था। और इस इलाके का नाम लुटियंस था। रायसीना हिल्‍स पर वॉयसरॉय हाउस बना हुआ था और अंग्रेजों का शासन वहीं से चल रहा था। 12 दिसंबर, 1911 को ब्रिटिश महाराजा जॉर्ज पंचम ने भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली स्थातांरित करने की घोषणा की थी। विशाल गुंबद और मजबूत खंबों पर खड़ा राष्ट्रपति भवन और नार्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक की इमारतें दिल्ली के इतिहास का अहम हिस्सा हैं। इन इमारतों का डिजाइन मशहूर वास्तुशिल्पी सर एडविन लुटियंस और सर हर्बर्ड ने तैयार किया था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज, दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके, कुवैत में फिर हमला, ट्रंप बोले- ईरान के 4 ड्रोन मारे

  • ,
  • राजेश एक्सपोर्ट्स के 15 लाख करोड़ रुपये के घोटाले की जिम्मेदारी कौन लेगा, ईडी कब नींद से जागेगीः पवन खेड़ा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद

  • ,
  • ममता बनर्जी ने टीएमसी में व्यापक संगठनात्मक फेरबदल किया, वफादारों, अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया

  • ,
  • जासूसी मामले में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज