हालात

भुवनेश्वर में आग के गोले में तब्दील हुई चलती बस! पुलिया से टकराने के बाद हुआ हादसा, वीडियो देख कांप गई लोगों की रूह!

बारामुंडा बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज के नीचे एक पुलिया से टकराने के बाद एक यात्री बस में भीषण आग लग गई।

फोटो:  सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बारामुंडा बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज के नीचे एक पुलिया से टकराने के बाद एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस फूलबनी से भुवनेश्वर आ रही थी। वहीं आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है।

इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि कैसे बस आग लगने के बाद धू-धूकर जल रही है। चलती बस में आग लगने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में सभी यात्रियों को उतारा गया। लेकिन इस दौरान चार यात्री आग की चपेट में आ गए जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने के बाद से यात्रियों में दहशत का माहौल है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो