
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में बारातियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित हेाकर पुलिया से नीचे जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 26 लोग घायल हुए है। घायलों का इलाज जारी है।
चंद्रशेखर आजादनगर थाने के प्रभारी विजय देवड़ा ने बताया है कि, सोमवार की देर शाम को झाबुआ जिले के भूतखेड़ी से बारात पिकअप वाहन से अलीराजपुर के आजादनगर जा रही थी। इसी दौरान करेटी के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर वाहन पुलिस से नीचे जा गिरा।
Published: undefined
उन्होने बताया कि इस हादसे में वाहन में सवार लोग नीचे दब गए, जिसमें से तीन की मौत हो गई, वहीं 26 घायल हुए हैं। गंभीर रुप से घायल बारातियों केा अलीराजपुर अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined