हालात

मणिपुर नग्न परेड मामले में एक नाबालिग गिरफ्तार, बर्बर घटना में अब तक कुल 6 आरोपी पकड़े गए

मणिपुर पुलिस ने कहा कि बाकी दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा कांगपोकपी, थौबल और आसपास के अन्य जिलों में तलाशी अभियान जारी है।

मणिपुर नग्न परेड मामले में एक नाबालिग गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पकड़े गए
मणिपुर नग्न परेड मामले में एक नाबालिग गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पकड़े गए फोटोः सोशल मीडिया

मणिपुर में कुकी समुदाय की महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और उनका नग्न परेड कराने के मामले में देश भर में उठ रहे सवालों के बीच मणिपुर पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जो नाबालिग बताया जा रहा है। इस गिरफ्तारी के साथ मणिपुर महिला उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या छह हो गई है। पुलिस ने बताया कि छठे आरोपी को शनिवार दोपहर थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले शुक्रवार को मणिपुर के थौबल जिले की एक स्थानीय अदालत ने पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले इस भयावह अपराध की पुलिस जांच को सुविधाजनक बनाने के लिए गिरफ्तार चारों आरोपियों को 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले के जांच अधिकारी की याचिका पर थौबल में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चारों को 31 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।

इस बीच, शुक्रवार को गुस्साई भीड़ ने थौबल के वांगजिंग इलाके में फरार संदिग्ध 20 वर्षीय एल कबीचंद्र के घर में आग लगा दी। गुरुवार से ही फरार कविचंद्र 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुई चौंकाने वाली घटना के वीडियो में दिख रही अपराधी भीड़ में से एक है। गुस्साई महिलाओं ने गुरुवार देर शाम थौबल जिले के याइरीपोक गांव में मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास सिंह (मैतेई) का घर भी जला दिया।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, जिनके पास गृह विभाग भी है, ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है और इस समय वह विवरण का खुलासा नहीं कर पाएंगे। सिंह ने बताया, "अपराध में शामिल शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से पुलिस के तलाशी अभियान की निगरानी कर रहा हूं।"

मणिपुर पुलिस ने ट्वीट किया, “राज्य पुलिस बाकी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। छापेमारी जारी है।” वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा कांगपोकपी, थौबल और आसपास के अन्य जिलों में तलाशी अभियान जारी है। घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाशी की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान

  • ,
  • राम पुनियानी का लेखः 'निर्वाचित तानाशाही' की अभेद्य दीवार में छेद, युवाओं ने दिखाया रास्ता

  • ,
  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'