हालात

महंत नरेंद्र गिरि की मौत में आया नया एंगल, कमरे के अंदर से मिला बैग, जांच एजेंसी कनेक्शन ढूंढने में जुटी

अखाड़ा परिषद प्रमुख महंत नरेंद्र गिरि में एक और एंगल से मामले की जांच चल रही है। नरेंद्र गिरि के कमरे से मिले एक बैग मिला है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बैग कौन लाया था और उसमें सिर्फ मिठाई थी या कुछ और।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अखाड़ा परिषद प्रमुख महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से मिले एक बैग ने उनकी रहस्यमयी मौत में एक और मोड़ जोड़ दिया है। एक जांच अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बैग पर बाबा मिठाई की दुकान, अलवर (राजस्थान) का नाम है। यह दुकान अपनी 'कलाकंद' मिठाइयों के लिए जानी जाती है। हालांकि बैग में कोई मिठाई का डिब्बा नहीं था।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बैग कौन लाया था और उसमें सिर्फ मिठाई थी या कुछ और। यह बैग नया लग रहा है। अधिकारी ने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि कोई हाल ही में अलवर से आया था और महंत से मिला था। हम उस व्यक्ति का पता लगाने और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसके आनंद गिरि के साथ कोई संबंध है।" गौरतलब है कि आनंद गिरि राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला है।

सूत्रों ने कहा कि बागमभरी मठ के निवासी/कार्यकर्ता तेजी से रक्षात्मक हो रहे थे और दावा किया कि उन्हें हाल के हफ्तों में राजस्थान के किसी भी विजिटर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। महंत के सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है, उन्होंने विजिटर के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'युवाओं से मिल रही चुनौतियों से मोदी सरकार चिंतित', मोहन भागवत के जेन-जी वाले बयान पर सपा का पलटवार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ संसद में संग्राम, 'शाह सदन में आओ' के लगे नारे, दोनों सदन पूरे दिन के लिए स्थगित

  • ,
  • असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 97 लोगों की मौत, 15 जिलों में 1.68 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 481 गांव डूबे

  • ,
  • 'Gen Z को RSS मोहन भागवत से किसी सर्टिफ़िकेट की जरूरत नहीं है', प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर गृह मंत्री से मांगा जवाब, लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का दिया नोटिस