हालात

यूपी चुनाव के लिए आप ने 100 उम्मीदवारों की सूची तो जारी कर दी, साथ ही कहा- बाद में बदले जाएंगे कुछ प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने 100 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें लखनऊ, रामपुर, कानपुर, प्रयागराज, हरदोई, गाजियाबाद आदि के उम्मीदवार हैं। लेकिन पार्टी ने साथ ही कहा कि बाद में इन नामों में बदलाव किया जाएगा।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को सियासी हलचल तेज होती जा रही है।आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 100 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। आप उम्मीदवारों की सूची घोषित करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी बन गई है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि कुछ उम्मीदवारों को बाद में बदला जा सकता है, यदि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के अनुरूप नहीं हैं।

पार्टी ने लखनऊ, सीतापुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रामपुर, कानपुर, प्रयागराज, हरदोई, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, बहराइच, बारा बांकी, बलिया सहित अन्य सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों के वकील ने पुलिस की धाराओं पर उठाए सवाल, सही धाराओं में जांच की मांग की

  • ,
  • 'आपके साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान शेयर करना हमेशा खुशी की बात रही', रहाणे के संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

  • ,
  • जम्मू-कश्मीर:राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का किया पर्दाफाश

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, केसी वेणुगोपाल ने दिया नोटिस

  • ,
  • ओडिशा पेपर लीक को लेकर जयराम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- अदालतों को ‘फास्ट-ट्रैक’ करने से समस्या का समाधान नहीं होगा