
फिल्म अभिनेत्री नयनतारा मुश्किलों में है। दरअसल, फिल्म 'अन्नपूर्णी' में भगवान श्रीराम का अपमान और हिंदू समुदाय की भावना को आहत करने का आरोप लगाया गया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक और लीड एक्टर नयनतारा सहित पूरी स्टार कास्ट के खिलाफ मध्य प्रदेश के जबलपुर में धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए एक हिंदूवादी संगठन ने एफआईआर दर्ज कराई है।
जिनके ऊपर एफआईआर हुई है, नीलेश कृष्णा (निर्देशक), नयनतारा (कलाकार), जतिन सेठी (निर्माता), आर रविन्द्रन (निर्माता), पुनीत गोईका (निर्माता), सारिक पटेल और मोनिका शेरगिल हैं।
Published: undefined
आरोप लगाया है कि फिल्म में भगवान श्रीराम के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां करते हुए हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
ज्ञापन के जरिए बताया गया कि फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। फिल्म में कई अनर्गल टिप्पणियां भी की गईं।
वहीं फिल्म के माध्यम से लव जिहाद को भी प्रदर्शित किया गया है। पुलिस ने जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined