
किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर किसान संगठनों में नाराजगी है। नवजीवन की टीम ने किसानों से बात की। उनका कहना है कि लाल किले में आंदोलनकारी किसानों के प्रवेश को लेकर और वहां निशान साहिब फहराने की हम निंदा करते हैं। किसानों का कहना है कि ये सब दीप सिद्धू के उकसाने के बाद हुआ है। किसानों का आरोप है कि दीप सिद्धू की आड़ में सरकार ने साजिश रची है। दीप सिद्धू को किसानों ने बीजेपी का एजेंट बताया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए