हालात

'घूसखोर पंडत' के बाद 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बवाल, संभल में जोरदार विरोध-प्रदर्शन, जलाए पोस्टर

प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर जलाए और उन्हें पैरों से रौंदकर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की। लोगों का आरोप है कि फिल्म का नाम और उसकी कहानी उनके समाज को गलत तरीके से पेश करती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

'घूसखोर पंडत' के बाद 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बवाल, संभल में जोरदार विरोध-प्रदर्शन, जलाए पोस्टर
'घूसखोर पंडत' के बाद 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बवाल, संभल में जोरदार विरोध-प्रदर्शन, जलाए पोस्टर फोटोः IANS

इन दिनों फिल्मों के नामों और कहानियों को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। पहले नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विरोध देखा गया था और अब इसी कड़ी में एक नई फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' विवादों में आ गई है, जिसके खिलाफ बुधवार को उत्तर प्रदेश के संभल में यादव समुदाय के लोगों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया और नाम बदलने की मांग की।

संभल में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर फिल्म के पोस्टर जलाए और उन्हें पैरों से रौंदकर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की। लोगों का आरोप है कि फिल्म का नाम और उसकी कहानी उनके समाज को गलत तरीके से पेश करती है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म की कहानी और शीर्षक यादव समाज को निशाना बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। इससे समाज की गलत छवि बनाई जा रही है।

'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। यादव समाज के लोगों ने फिल्म पर आपत्ति जताई है। कई जगह लोगों ने सार्वजनिक रूप से पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया। सिनेमा हॉल संचालकों को चेतावनी दी गई है कि अगर फिल्म की स्क्रीनिंग की गई तो विरोध और तेज किया जाएगा। कुछ जगहों पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।

'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म का निर्देशन अंकित भड़ाना ने किया है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर कहानी है। इसमें लीड रोल में एक्ट्रेस प्रगति तिवारी और विशाल मोहन हैं। प्रगति ने 'सिंपल यादव' का किरदार निभाया है, जो एक शांत, घरेलू लड़की है। फिल्म में उनके और वसीम अख्तर नामक युवक की लव स्टोरी दिखाई गई है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा