हालात

पहलगाम अटैक के बाद अब उधमपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर कहा, विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर आज उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान डुडु-बसंतगढ़ इलाके में गोलीबारी हुई।

व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर आज उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।’’

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। सेना ने कहा, ‘‘शुरुआती गोलीबारी में हमारा एक बहादुर जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा प्रयासों के बावजूद वह बच नहीं सका।’’ उन्होंने कहा कि अंतिम सूचना आने तक मुठभेड़ जारी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: उत्तराखंड के 5 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट', कल भारी बारिश, ओले और 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • ज्ञानेश के खिलाफ जन महाभियोगः मीरा कुमार करेंगी अध्यक्षता, खड़गे प्रस्ताव पेश करेंगे, राहुल देंगे समापन भाषण

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में पटाखा बैन पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, पूछा- विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से मदद क्यों नहीं ले सकते?

  • ,
  • खेल: मुंबई इंडियंस ने मलिंगा, म्हाम्ब्रे और होपकिंसन को हटाया और कुलदीप यादव को चौथे टी20 में मिल सकता है मौका

  • ,
  • सिनेजीवन: रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन और बैंकॉक में पहला करवा चौथ मना रही अविका गौर