हालात

एम्स ट्रॉमा सेंटर में फिर एक मरीज ने की आत्महत्या, बाथरूम में फांसी पर झूलता मिला शरीर

इससे पहले 6 जुलाई को एम्स ट्रॉमा सेंटर में कोरोना संक्रमित पत्रकार तरुण सिसोदिया ने चौथी मंजिल से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में ट्रॉमा सेंटर के एमएस का तबादला करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार को एक और मरीज के आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एम्स ट्रॉमा सेंटर में यलो जोन के बाथरूम में एक व्यक्ति को प्लास्टिक की पाइप से लटका हुआ पाया गया। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि 16 जुलाई को दोपहर 12.55 बजे, एम्स अस्पताल से हौज खास थाने में सूचना आई कि एम्स ट्रॉमा सेंटर के बाथरूम में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। परीक्षण में मृतक के गले पर इसके निशान भी मिले हैं। पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव को संरक्षित कर लिया गया है और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के निवासी राजमणि पटेल के रूप में हुई है। मृतक ने जुलाई 2019 में एम्स अस्पताल में आंतों की सर्जरी कराई थी। 15 जुलाई को वह आगे के इलाज के लिए एम्स आया था। इसी बीच, मृतक एडमिशन एरिया से लापता हो गया और बाद में वह एम्स ट्रॉमा सेंटर के येलो जोन के बाथरूम में लटका हुआ मिला। मृतक को इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर में 6 जुलाई को कोरोना संक्रमित पत्रकार तरुण सिसोदिया ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। नीचे गिरते ही उनकी मौत हो गई। तरुण की कथिक आत्महत्या पर कई सवाल खड़े हुए थे, जिससे ट्रॉमा सेंटर विवादों में घिर गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस घटना की जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया था। इस दौरान घटना को लेकर ट्रॉमा सेंटर के एमएस का तबादला कर दिया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की