हालात

अहमदाबाद विमान हादसा: DNA परीक्षण से 31 मृतकों की हुई शिनाख्त

चूंकि अधिकांश शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है, इसलिए अधिकारी इस भयावह त्रासदी में मारे गए लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करा रहे हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

गुजरात के अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 31 लोगों की शिनाख्त डीएनए परीक्षण के जरिए कर ली गई है और अब तक 12 परिवारों ने शवों के संबंध में दावा किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉक्टर रजनीश पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए मिलान की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी शवों की शिनाख्त की गई है उनका संबंध गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों से था।

Published: undefined

चूंकि अधिकांश शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है, इसलिए अधिकारी इस भयावह त्रासदी में मारे गए लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करा रहे हैं।

सरकारी बी जे मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर पटेल ने कहा, ‘‘अब तक 31 डीएनए नमूने मेल खा चुके हैं और 12 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। ये लोग उदयपुर, वडोदरा, खेड़ा, मेहसाणा, अहमदाबाद और बोटाद जिलों से ताल्लुक रखते थे।’’

अधिकारियों ने पहले बताया था कि पीड़ित परिवारों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए 230 टीम गठित की गई हैं।

लंदन जाने वाले विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे जिनमें से 241 की मौत हो गई। इस हादसे में मारे गए लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी भी शामिल हैं। वहीं, एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined