हालात

यूपी चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM, ओवैसी ने अयोध्या जाने से पहले लखनऊ में किया ऐलान

ओवैसी ने अयोध्या जाने के रास्ते में लखनऊ में एक संक्षिप्त ठहराव किया, जहां वह बाद में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। इसी दौरान यहां माफिया डॉन से नेता बने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अपने परिवार के साथ एआईएमआईएम में शामिल हुईं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को ऐलान किया कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पार्टियों पर पिछले दशकों में मुसलमानों का फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि "हम गुलाम नहीं हैं और अब हम अपने कल्याण के लिए काम करेंगे।"

हैदराबाद से लोकसभा सांसद ओवैसी ने अयोध्या जाने के रास्ते में लखनऊ में एक संक्षिप्त ठहराव के दौरान कहा कि यूपी चुनाव में बीजेपी को हराना उनका लक्ष्य है और उन्हें अपनी पार्टी से हिंदू समाज के लोगों को टिकट देने में कोई गुरेज नहीं है। हिंदुओं को टिकट देने की बात पर उन्होंने कहा, "क्यों नहीं? क्या वे हमारे भाई नहीं हैं?"

ओवैसी ने अयोध्या जाने के रास्ते में लखनऊ में एक संक्षिप्त ठहराव किया, जहां वह बाद में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। इसी दौरान यहां माफिया डॉन से नेता बने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अपने परिवार के साथ एआईएमआईएम में शामिल हुईं। गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद योगी आदित्यनाथ सरकार के निशाने पर हैं।

इस दौरान ओवैसी ने हाल में एक भारतीय राजदूत द्वारा तालिबान के साथ की गई बातचीत को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार को अब बताना चाहिए कि क्या तालिबान एक आतंकवादी संगठन है या नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में जो हुआ है वह भारत के लिए अच्छा नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, केसी वेणुगोपाल ने दिया नोटिस

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों के वकील ने पुलिस की धाराओं पर उठाए सवाल, सही धाराओं में जांच की मांग की

  • ,
  • 'आपके साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान शेयर करना हमेशा खुशी की बात रही', रहाणे के संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

  • ,
  • जम्मू-कश्मीर:राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का किया पर्दाफाश

  • ,
  • ओडिशा पेपर लीक को लेकर जयराम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- अदालतों को ‘फास्ट-ट्रैक’ करने से समस्या का समाधान नहीं होगा