हालात

वायुसेना प्रमुख ने तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश स्थल का किया मुआयना, हादसे के 20 घंटे बाद भी नहीं मिला ब्लैक बॉक्स

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कुन्नूर में वायुसेना प्रमुख ने घटना स्थल का मुआयाना किया। बुधवार को हुए हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी हेलीकॉपटर का ब्लैक बॉक्स नहीं मिला है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कुन्नूर में उस जगह पर पहुंचे वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। वायुसेना प्रमुख ने घटना स्थल का मुआयाना किया। बुधवार को हुए हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी हेलीकॉपटर का ब्लैक बॉक्स नहीं मिला है।

सीडीएस बिपिन रावत वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज के छात्रों को संबोधित करने जा रहे थे। वायुसेना के एम्बर विमान से सुबह 8:47 बजे दिल्ली के पालम एयरबेस से रवाना हुए थे और 11:34 बजे सुलूर एयरबेस पहुंचे थे। सुलूर से सीडीएस रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य जवानों ने 11:48 बजे IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर से वेलिंगटन के लिए उड़ान भरी। दोपहर 12:22 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

बताया जा रहा है कि जनरल रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके घर लाया जाएगा और सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद शाम को कामराज मार्ग से दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Dec 2021, 9:04 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM से माफी समेत रखीं तीन मांगें

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी

  • ,
  • RML हेल्थ बुलेटिन: CJP प्रदर्शन में घायल युवती की हालत स्थिर, वेंटिलेटर से हटाया गया

  • ,
  • दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल