
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंे कहा पूज्य शंकराचार्य जी की बात का हम 100% समर्थन करते हैं। अधर्मी भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने पहले अयोध्या को लूटकर बर्बाद किया अब झूठ प्रसारित करके बदनाम कर रहे हैं। इससे अयोध्या का संत-महंत समाज बेहद आहत और आक्रोशित है।
उन्होंने कहा कि अयोध्यावासियों को लग रहा है कि ये महापापी भाजपाई अयोध्या के मान-सम्मान से न जाने किस जन्म का बदला ले रहे हैं। हर आस्थावान कहे आज का अब कभी न चाहिए बीजेपी!
गौरतबलब है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद यूपी की योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। वह बार-बार सीधे CM योगी को निशाने पर ले रहे हैं। गोंडा पहुंचने पर उन्होंने फिर मुख्यमंत्री योगी के बयान को झूठा करार दिया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर कभी नमाज नहीं हुई। सरकार 27 साल पुराने मामले को उठाकर, राम मंदिर चंदा चोरी से लोगों का ध्यान भटका रही है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा की चंदा चोरी मामले में दूध का दूध, पानी का पानी नहीं हुआ।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कहा, "योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि SIT बना दी है। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। फिर वो दोबारा अयोध्या आए। उनके मन में ये डर हो गया कि दूध का दूध पानी का पानी सवाल कोई पूछ लेगा तो क्या जवाब दूंगा। इसलिए 27 साल पहले की घटना को दूसरा रूप देकर आपके सामने रख दिया। आप ध्यान भटकाने में उनकी मदद कर रहे हैं। ये बताओ कि दूध का दूध पानी का पानी कहां है?
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए