हालात

अखिलेश यादव बोले- बीजेपी बना चुकी है मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया, ईवीएम से हराकर ईवीएम हटाएंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई सकारात्मक काम नहीं है और वह केवल समाज में नफरत, विभाजन और टकराव की राजनीति कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए विपक्षी दलों और जनता को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।

अखिलेश यादव बोले- बीजेपी बना चुकी है मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया, ईवीएम से हराकर ईवीएम हटाएंगे
अखिलेश यादव बोले- बीजेपी बना चुकी है मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया, ईवीएम से हराकर ईवीएम हटाएंगे फोटोः IANS

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में 'मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया' सक्रिय है, जो लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने में लगा है। साथ ही कहा कि हम बीजेपी को ईवीएम से हराकर ईवीएम हटाने का काम करेंगे।

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई सकारात्मक काम नहीं है और वह केवल समाज में नफरत, विभाजन और टकराव की राजनीति कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए विपक्षी दलों और जनता को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में वोटर सूची से नाम हटाने और फॉर्म-7 के जरिए विपक्षी मतदाताओं को प्रभावित करने का सुनियोजित खेल चल रहा है। 2019 में जिन लोगों ने मतदान किया, उनमें से कई मतदाताओं के नाम 2022 में सूची से गायब कर दिए गए थे। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ईवीएम पर भी सवाल उठाए और कहा कि विकसित देशों में आज भी बैलेट पेपर से मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा, "हमारी मांग बैलेट पेपर से चुनाव कराने की रहेगी। आने वाले चुनाव में हम बीजेपी को ईवीएम से हराकर ईवीएम हटाने का काम करेंगे।"

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सपा प्रमुख ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जो लोग 'जीरो टॉलरेंस' की बात करते थे, उन्होंने कानून व्यवस्था को ही 'जीरो' कर दिया है। एनसीआरबी के आंकड़े सरकार की विफलता की गवाही दे रहे हैं। उन्होंने yrpshr को 'दरारवादी पार्टी' करार देते हुए आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष समाज में विभाजन पैदा कर राजनीतिक लाभ लेना चाहता है।

अखिलेश यादव ने घोषणा की कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। साथ ही गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें चेतक और स्वर्ण भाला भी दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर केजी से पीजी तक लड़कियों की शिक्षा मुफ्त की जाएगी और गरीबों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने का आह्वान किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चंदा चोरी मामले में SIT जांच में चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, दिल्ली कूच पर अड़े किसान

  • ,
  • पीपलकोटी टनल हादसा: एक और श्रमिक का शव मिला, 9 हुई मृतकों की संख्या, एक की तलाश जारी

  • ,
  • हिमाचल प्रदेश में फिर मॉनसून सक्रिय, ऊना-चंबा-कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

  • ,
  • बारिश ने प्रयागराज की जलनिकासी व्यवस्था की खोली पोल, कई इलाकों में जलभराव, जॉर्ज टाउन थाने तक पहुंचा नाले का पानी

  • ,
  • जबरदस्ती कुर्सियों से उठाया और बोला- ‘जमीन पर बैठो’, राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दो दलितों से दुर्व्यवहार