हालात

अखिलेश यादव बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा को वोट की नजर से देख रही है बीजेपी

अखिलेश यादव ने कहा कि देश के वीर जवान सीमा पर और सीमा के बाहर भी अपना पराक्रम दिखा रहे हैं। वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। देश की मजबूती और सुरक्षा के लिए वे बलिदान दे रहे हैं, लेकिन इसका पूरा श्रेय बीजेपी लेने पर आमादा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीतिर करने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि विडंबना है कि आज जब पूरा देश राजनीति से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन बीजेपी को अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ साधने में कोई संकोच नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क का रिकॉर्ड बनाने और अपनी चुनावी सभाएं करने में व्यस्त है।

अखिलेश ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने लगातार सेना के शौर्य का सम्मान करते हुए सरकार से हालात का राजनीतिकरण न करने की अपील की है। लेकिन बीजेपी ने राजनीतिक मर्यादाओं का ध्यान नहीं रखा है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा को भी जनसंपर्क और वोट की नजर से देख रही है। यह लोकतांत्रिक भावना के प्रतिकूल है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि आतंकवादी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान सख्त कार्रवाई करेगा और उसको जड़ से खत्म करेगा। शांति बने रहने की प्रार्थना के साथ हम शहीदों के परिवारों को यकीन दिलाते हैं कि हम उनका बलिदान कभी नहीं भूलेंगे।”

अखिलेश ने कहा, “देश के वीर जवान सीमा पर और सीमा के बाहर भी अपना पराक्रम दिखा रहे हैं। वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। देश की मजबूती और सुरक्षा के लिए वे बलिदान दे रहे हैं, लेकिन इसका पूरा श्रेय बीजेपी लेने पर आमादा है।”

Published: undefined

उन्होंने आगे कहा, “देश के वीर जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के सकुशल और सही सलामत लौटना हमारे लिए खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने जो हिम्मत और हौसला दिखाया है वह अभिनंदनीय है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है।”

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!