हालात

सावधान! चक्रवात 'अकवान' ने अचानक बदला रास्ता, आंध्र से बंगाल तक भारी तबाही और मूसलाधार बारिश का अलर्ट!

आईएमडी ने पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 19 से 21 नवंबर के बीच बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इस बीच, गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने अपना मार्ग बदल लिया है और इसके आंध्र प्रदेश के नरसापुर तथा ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

सावधान! चक्रवात 'अकवान' ने अचानक बदला रास्ता, आंध्र से बंगाल तक भारी तबाही और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

समुद्र में उठा खौफनाक तूफान 'अकवान', बदली दिशा ने बढ़ाई टेंशन; 19 से 21 नवंबर तक मचेगा हाहाकार!

खौफनाक रूप में चक्रवात 'अकवान', 3 राज्यों में भारी तबाही की आशंका

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्सों पर मंडरा रहा चक्रवात ‘अकवान’ एक गंभीर चक्रवात में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 19 से 21 नवंबर के बीच बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इस बीच, गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने अपना मार्ग बदल लिया है और इसके आंध्र प्रदेश के नरसापुर तथा ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका है।

आईएमडी ने बुधवार सुबह अनुमान जताया था कि चक्रवात 20 नवंबर को दोपहर आंध्र प्रदेश में नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तट से टकराएगा। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई थी।

मौसम विभाग ने हालांकि, बुधवार दोपहर अपने पूर्वानुमान में बदलाव करते हुए कहा कि चक्रवात के नरसापुर और पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश और भारी वर्षा हो सकती है। उसने कहा कि पूर्वी मेदिनीपुर और पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है जबकि दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे समुद्र की स्थिति खराब रहने की आशंका के मद्देनजर 19 और 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल के तट के आसपास और उससे दूर समुद्र में न जाएं।

विभाग के अनुसार, कोलकाता में 19 से 21 नवंबर के बीच गरज के साथ बारिश होने और इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

शुक्रवार को आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार, चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटों में तीन किलो मीटर प्रति घंटे की गति से बहुत धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया और सुबह 5:30 बजे चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 580 किलोमीटर पूर्व में, त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से 650 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 610 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 610 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और गोपालपुर (ओडिशा) से 730 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था।

उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 20 नवंबर की दोपहर के आसपास, एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की आशंका है। इस तूफान की हवा की अधिकतम लगातार रफ्तार 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, जो बढ़कर 120 किलो मीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

चक्रवात अकवान: ओडिशा ने बीच पर्यटन पर रोक लगाई, परिवहन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त की ओर से बुधवार को राज्य के पर्यटन विभाग तथा वाणिज्य एवं परिवहन विभाग को पत्र लिखा। इसमें संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान 'अकवान' और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए, पर्यटकों और पर्यटन कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

एसआरसी के निर्देश ऐसे समय में आए हैं जब चक्रवाती तूफान के कारण 20 नवंबर तक ओडिशा के तटीय इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब रहने, तेज हवाएं चलने, भारी बारिश होने और जलभराव की आशंका है।

पर्यटन विभाग के आयुक्त-सह-सचिव को लिखे पत्र में एसआरसी कार्यालय ने निर्देश दिया है कि जोखिम वाले समुद्र तटों पर पर्यटन गतिविधियां, जिनमें समुद्र में नहाना, नौका विहार, वाटर स्पोर्ट्स, क्रूज और अन्य समुद्री पर्यटन गतिविधियां शामिल हैं, तब तक पूरी तरह से बंद रहेंगी, जब तक कि स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।

इसमें यह भी निर्देश दिया गया है कि असुरक्षित समुद्र तटों, जेटी (घाटों), तटीय व्यूइंग पॉइंट और अन्य जोखिम वाले पर्यटन स्थलों पर लोगों के जाने पर रोक लगाई जाए। पर्यटन अधिकारियों से कहा गया है कि वे जोखिम वाले स्थानों पर बैरिकेड लगाएं और चेतावनी बोर्ड प्रदर्शित करें।