हालात

ALH ध्रुव हेलिकॉप्टरों के संचालन पर लगी रोक! 4 मई को हुई दुर्घटना के बाद सेना ने लिया फैसला

चार मई को जम्मू के किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ था। इसमें तीन लोग सवार थे। तीनों जख्मी हुए। उन्हें इलाज के लिए उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सुरक्षाबलों ने एहतियात के तौर पर ध्रुव हेलीकॉप्टर के संचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। ये फैसला जम्मू कश्माीर में चार मई को हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद लिया गया है। गौरतलब है, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टरों से जुड़ी दो दुर्घटनाओं के बाद से यह हेलिकॉप्टर मैदान में ही खड़े हैं। इन हेलिकॉप्टरों को उड़ान भरे करीब एक महीने से अधिक का समय हो गया है।

आपको बता दें, जम्मू के किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ था। इसमें तीन लोग सवार थे। तीनों जख्मी हुए। उन्हें इलाज के लिए उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया था।

इससे पहले गौरतलब है कि 16 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला चीता हेलीकॉप्टर एटीसी से संपर्क टूटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में दोनों पायलटों लेफ्टिनेंट कर्नल विनय बानू रेड्डी और मेजर जयंता ए की मौत हो गई। इस मामले में हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत